
जैन आचार्य डाॅ. लोकेश मुनि सेवाधाम विश्व शांति सेवा सम्मान से हुए सम्मानित
- लोकेश शर्मा
अंकित ग्राम सेवाधाम आश्रम के परोक्ष समाजसेवी मास्टर अंकित गोयल के 38वें अवतरण दिवस पर 31वाँ 31 दिवसीय वर्षा मंगल महोत्सव राष्ट्रीय संस्कार-सेवा-मित्र मिलन का शुभारंभ विश्व के जाने-माने अहिंसा, शांति और सद्भावना के अग्रदूत, अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य डाॅ. लोकेश मुनिजी के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
इस अवसर पर सारस्वत अतिथि विनोबा सेवा आश्रम, उत्तरप्रदेश के संस्थापक रमेश भैया, विशिष्ट अतिथिगण मुकेश टटवाल, महापौर उज्जैन, विजय केवलिया, प्रांत कुटुम्ब प्रबोधन संयोजक, पद्मश्री प्रहलाद सिंह, टिपानिया, प्रसिद्ध कबीर भजन गायक, सुनिल शर्मा संस्थापक कल्याणं करोति, मथुरा, श्रीमती ब्रजेश शर्मा, वरिष्ठ समाजसेविका,मथुरा, श्री विनोद महेन्द्र कुमार बम, प्रसिद्ध गौसेवक, श्री अश्विनी कुमार त्रिवेदी, गुरूजी, गुजरात सहित आसपास के नवनिर्वाचित सरपंचों के साथ अनेक गणमान्यजनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। सेवाधाम आश्रम में पधारे अतिथियों ने संस्थापक सुधीर भाई गोयल के साथ आश्रम के परम आराध्य प. पू. स्वामी श्री रणछोड़दास जी महाराज एवं मास्टर अंकित गोयल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उनकी जन्म जयंति पर नमन किया और 31वें वर्षा मंगल महोत्सव की सफलता की मंगल कामना की। इस अवसर पर बिल्वपत्र पौधे का रोपण कर पौधारोपण का कार्य शुरु किया गया।

इस अवसर पर जैनाचार्य डाॅ. लोकेश मुनिजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि …
मैंने पूरे विश्व का भ्रमण किया है किन्तु ‘अंकित ग्राम’, सेवाधाम आश्रम जैसी मानव सेवा में रत संस्था आज तक नही देखी। मैं सुबह से यहां हूं और सम्पूर्ण आश्रम को देखा यहां निवास करने वालों से मुलाकात की मुझे सेवाधाम के लिए कोई उपमा या वर्णन नही मिल रहा है जिससे मैं इसके बारे में बता सकू। आईए हम सब मिलकर सुधीर भाई के सेवा कार्यों में साथ दें। उन्होंने कहा कि यदि मैं सेवाधाम न आता तो जीवन की एक बडी उपलब्धि से अपरिचित रहता।
उज्जैन के नवनिर्वाचित महापौर मुकेश टटवाल जी ने कहा कि मैं अनेक वर्षों से सेवाधाम और सुधीर भाई के कार्यों से जुड़ा हूं और हमेशा भी जुड़ा रहूंगा, उनकी सेवा अद्भुत है। मेरी सेवा की आवश्यकता जहां भी रहेंगी मैं हमेशा तत्पर रहूंगा।
विनोबा आश्रम के संस्थापक रमेश भैया ने कहा कि मैं खादी व्रतधारी विनोबा के आदर्शों पर चलने वाला व्यक्ति हूं। विनोबाजी कहा करते थे कि सेवा करना हो तो एक शब्द पकड़ लो सेवा हो जाएगी। वो शब्द है ‘‘बा‘‘ बच्चे, वृद्ध, विकलांग, बेरोजगार, विधावाऐं और यह सब कार्य सेवाधाम में हो रहे है। इस अवसर पर रमेश भैया को सेवाधाम मानवता सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
आचार्य डाॅ. लोकेश मुनि को सेवाधाम विश्व शांति सेवा सम्मान
विश्व में शांति, सद्भावना की अलख जगाने और अहिंसा का संदेश देने के लिए आचार्य डाॅ. लोकेश मुनिजी को सेवाधाम आश्रम द्वारा सेवाधाम विश्व शांति सेवा सम्मान से सम्माननीय अतिथि उज्जैन के प्रथम नागरिक मुकेश टटवाल महापौर आदि की विशेष उपस्थिति में सम्मानित किया गया। सेवांगन में पधारे समस्त अतिथियों का माला, शाल, मालवी पगड़ी से सम्मानित किया गया।
समारोह में नवनिर्वाचित उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल एवं आचार्य डाॅ. लोकेश मुनि की वरद उपस्थिति में विभिन्न ग्राम में नवनिर्वाचित सरपंचों और विभिन्न प्रांतों से आए अतिथियों को प्लास्टिक मुक्त भारत की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सेवाधाम आश्रम के संस्थापक सुधीर भाई गोयल ने प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत कपड़े की थैली प्रयोग करने का आव्हान किया। सेवाधाम आश्रम द्वारा निर्मित थैलियाँ भी वितरित की गई।

देश की अनेक विभूतियाँ हुई सम्मानित
समारोह में विजय केवलिया प्रांत कुटुम्ब प्रबोधन संयोजक को सेवाधाम मालवा गौरव सम्मान, पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया प्रसिद्ध कबीर भजन गायक को सेवाधाम राष्ट्र गौरव सम्मान, सुनिल शर्मा, संस्थापक कल्याणं करोति, मथुरा को सेवाधाम मानवता मित्र सम्मान, श्रीमती ब्रजेश शर्मा, वरिष्ठ समाज सेविका, मथुरा को सेवाधाम सेवा गौरव सम्मान, विनोद महेन्द्र बम प्रसिद्ध गौसेवक को सेवाधाम गौ सेवा शिरोमणि सम्मान, अश्विनी कुमार त्रिवेदी, गुरूजी, गुजरात को सेवाधाम आध्यात्म गुरू सम्मान सहित नवनिर्वाचित सरपंचों में ग्राम पंचायत अम्बोदिया सरपंच श्रीमती पूजा महेन्द्र छाड़िया, ग्राम पंचायत पिपलिया राघव सरपंच शिव पाटीदार एवं ग्राम पंचायत नलवा सरपंच भगवान सिंह आंजना एवं निर्विरोध सरपंच ग्राम सिलोदा रावल सरपंच अशोक जाट का अभिनन्दन किया गया और उन्होंने गांवों को पौधरोपण द्वारा नीम गांव बनाने का संकल्प लिया। समस्त आगंतुकों का सम्मान सेवाधाम आश्रम के संस्थापक सुधीर भाई गोयल के साथ श्रीमती कांता भाभी, मोनिका गोयल, गोरी गोयल, अनिता गोयल आदि ने किया। कार्यक्रम के संयोजक श्री टिल्लन रिछारिया, वरिष्ठ पत्रकार, दिल्ली एवं श्री लोकेश शर्मा, सीईओ सनातन टीवी, हरिद्वार ने किया।